फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुर में आयोजित तालियान खाप की सर्व पंचायत में प्रतिभाओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। छुर गांव में शनिवार को तालियान खाप की सर्वपंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विकास के मुद्दों के साथ ही समाज में फैली बुराइयों को दूर कर सुदृढ़ समाज बनाना और खेल तथा अन्य क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने का भी सर्वखाप पंचायत में निर्णय लिया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। कुछ ऐसी प्रतिभा हैं। जिनके परिवार की आर्थिक स्थित कमजोर है। वह खेल में आगे नहीं बढ़ पाते तो खाप पंचायत ने निर्णय लिया कि इस तरह के खिलाड़ियों का खर्च वहन करेगी।
विज्ञापन

क्षेत्र के छुर गांव में शनिवार को तालियान खाप के चौधरियों की पंचायत हुई। इसमें खाप चौधरियों के साथ ही समाजसेवी भी शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता सुखपाल सिंह तालियान ने की तथा संचालन खाप सुधीर तालियान ने किया। इस मौके पर खाप चौधरियों ने सामाजिक एवं राजनीतिक मुद्दों के साथ ग्राम स्तर पर विकास के लिए ग्राम संसद को लेकर चर्चा की। पंचायत में चौधरियों ने विचार प्रकट करें। इस दौरान देहात क्षेत्र में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं। जिनके परिवार की आर्थिक स्थित बेहद कमजोर होने के कारण वे स्टेट एवं नेशनल स्तर तक नहीं पहुंच पाते है। उनके अंदर काफी प्रतिभा होती है। ऐसे खिलाड़ियों को चिह्नित कर उनके खेल में आने वाली किसी भी स्तर की बाधा को दूर करने के लिए खाप पंचायत प्रयास करेगी। समाज में अशिक्षा को दूर करने का निर्णय लिया गया। कुछ ऐसे प्राइमरी सरकारी स्कूल हैं, जिनमें शिक्षा का स्तर बेहद कमजोर है। ऐसे स्कूलों को चिह्नित कर खाप गोद लेगी ताकि उन स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। साथ ही देश में ग्राम संसद अभियान को भी आगे बढ़ाने पर विमर्श किया गया। इस मौके पर प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस खाप पंचायत में सुखपाल सिंह तालियान, खाप चौधरी सुधीर तालियान, प्रवक्ता अनिल चौधरी, जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश तालान, राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व समाज युवा संगठन ओमपाल तालान, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान कामगार मोर्चा, जसवीर सिंह बुड़ियान खाप चौधरी, सुशील विहान खाप चौधरी, गजेंद्र सिंह अहलावत चौधरी, सुभाष बालियान सर्वखाप महामंत्री, सरदार निशान सिंह खाप चौधरी, अजय पंवार बत्तीसा खाप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का खर्च उठाने का निर्णय किया
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए कमजोर स्कूलों को गोद लिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें