सरधना। नगर में शुक्रवार को सड़कों पर अतिक्रमण नहीं दिखाई दिया। इससे मार्ग से होकर गुजरने वाले लोगों को जाम से राहत मिली। वहीं, सड़क किनारे के दुकानदारों को भी राहत मिली।
विधायक संगीत सोम ने बृहस्पतिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान सड़कों किनारे वाहन खडे़ किए जाने से जगह-जगह जाम की समस्या देखी। सड़कों पर अव्यवस्थित तरीके से खड़ी फलों की ठेली देख थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस मामले में कैंप कार्यालय पर एसडीएम अमित कुुमार, सीओ संतोष कुुमार, इंस्पेक्टर दिलीप सिंह व अन्य विभागों के अधिकारियों को बुलाया था। उनसे कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की हिदायत दी। इस पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक, ठेली संचालक एवं बस तथा ट्रक चालकों को हिरासत में लिया और उनके वाहन थाने में खिंचवा लिये। तीन दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, विधायक ने सभी को देर रात बिना कार्रवाई क ेछुड़वा दिया तथा भविष्य में सड़कों पर अतिक्रमण करने की चेतावनी दी। पुलिस ने वाहन, ठेली एवं ई रिक्शा संचालकों से शपथपत्र भी लिये। इसका असर शुक्रवार को सड़कों पर दिखाई दिया। सड़कें पूरी तरह अतिक्रमण एवं जाम मुक्त दिखाई दीं। वहीं, इंस्पेेक्टर दिलीप सिंह व एसडीएम अमित कुमार का कहना है कि पहली बार चेतावनी देकर छोड़ा गया हैे। दूसरी बार पकडे़ जाने पर कार्रवाई की जाएगी एवं जुर्माना वसूला जाएगा।