फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सीडीओ ने उच्चाधिकारियों से की मांमले की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। तहसील मुख्यालय पर एक सप्ताह पूर्व बीते बुधवार को पोहल्ली गांव की एक भूमि संबंधी मुआवजे की फाइल को लेकर तहसीलदार अवनीश कुमार ने रिटायर्ड सीडीओ जालौन को अरेस्ट करा दिया था। यही नाम पते की जानकारी होते ही तहसीलदार ने तत्काल उन्हें छुड़वा दिया था। अब रिटायर्ड सीडीओ ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की। जिस पर उच्चाधिकारियों ने तहसीलदार सरधना से जानकारी मांगी है। तहसीलदार ने बताया कि उसे रिडायर्ड सीडीओ जालौन श्रवण कुमार ने खुद को रिटायर्ड अधिकारी नहीं बताया था। उन्होंने बताया था कि उनकी हाल ही में झांसी से सीडीओ जालौन के पद पर तैनाती हुई है। जिस पर उम्र के हिसाब से वर्तमान में सीडीओ के पद पर तैनाती को लेकर कुछ शक हुआ। जिसमें पैनकार्ड व अन्य आईडी पर जो जन्मतिथि देखी तो उसमें 1948 जन्मतिथि लिखी थी। जिसको लेकर शक और गहरा गया था। उन्होंने खुद को रिटायर्ड सीडीओ नहीं बताया बल्कि वर्तमान में जालौन में खुद की तैनाती होना बताया था। तहसीलदार ने बताया कि उन्होंने बाकायदा शालीनता और सम्मानजनक तरीके से बातचीत की और जांच के लिए पुलिसकर्मियों से जरूर कहा था। फिलहाल इस मामले में रिटायर्ड सीडीओ श्रवण कुमार की शिकायत पर अधिकारियों ने तहसीलदार अवनीश कुमार से पूरे मामले की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें