मेेरठ। शनिवार को किला परीक्षितगढ़ रोड स्थित बीएनजी कालेज में अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के अंतर्गत आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। आर्ट प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने बढ चढकर भाग लिया। इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राएं काफी उत्साहित नजर आए। वहीं कालेज के टीचर नीती सिडनी, शशि राकेश और रीतू आदि ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समय समय पर अमर उजाला की ओर से होने वाली प्रतियोगिताओं से जहां एक ओर बच्चों का मानसिक विकास होता है, वहीं दूसरी ओर बच्चों का प्रतियोगिता मे भाग लेने के लिए हौंसला भी बढता है। जो कि कालेज के बच्चो के भविष्य के लिए सराहनीय है।