कांवड़ शिविर में भी हो रहा है प्लास्टिक का उपयोग
मोदीपुरम। कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक मुक्त बनाने की योजना धड़ाम हो गई है। कांवड़ शिविरों में धड़ल्ले से प्लास्टिक का प्रयोग हो रहा है। प्लास्टिक के साथ थर्माकोल भी दिखे है।
प्रदेश सरकार ने प्लास्टिक और पॉलिथीन पर बैन लगाने के पिछले महीने निर्देश दिए थे। तब से अभियान चल रहा है। हालांकि 15 अगस्त तक इस पर छूट है। कांवड़ यात्रा को भी प्लास्टिक मुक्त करने के लिए प्रशासन की बात चल रही थी, लेकिन कांवड़ियों के लिए हाईवे पर लगे शिविरों में अधिकतर जगह पर प्लास्टिक के ग्लास और पॉलिथीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाईवे पर सैकड़ों की संख्या में शिविर लगे हुए है।