फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ बागपत बाइपास पर दुर्घटना में दो कांवडियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जानीखुर्द(मेरठ)। मेरठ-बागपत बाईपास फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे बाइक सवार दो कांवड़ियों को पिक अप गाड़ी ने टक्कर मार दी। घायल दोनों कांवड़ियों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित कांवड़ियों को पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। वहीं, आरोपी चालक और पिक अप गाड़ी को कब्जे में लिया। दुर्घटना की रिपोर्ट आरोपी चालक के खिलाफ जानी थाने में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दिल्ली के दुर्गापुरम निवासी राधे (25) पुत्र कालीचरण और उसका दोस्त मोनू (27) पुत्र बुद्धप्रकाश रविवार देर रात बाइक से कांवड़ लेने हरिद्वार के लिए चले थे। मेरठ-बागपत फ्लाईओवर पर एक पिक अप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां मौजूद अन्य कांवड़ियों ने दुर्घटना की जानकारी फ्लाईओवर के निकट ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। इस पर पुलिसकर्मी अपने वाहन से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि रास्ते में दोनों की मौत हो गई। दूसरी ओर पुलिस ने दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे आरोपी चालक को पिक अप गाड़ी समेत भोला बाईपास के समीप पकड़ लिया। इसी बीच दुर्घटना की जानकारी पाकर बड़ी संख्या में कांवड़िये मौके पर जमा हो गए। वे पुलिस के खिलाफ हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते वाहन कांवड़ यात्रा के बीच आ रहे हैं। जिनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं। मौके पर मौजूद मजिस्ट्रेट और जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा ने किसी तरह हंगामा कर रहे कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। दुर्घटना की जानकारी पाकर दोनों मृतकों के परिजन मेरठ पहुंचे। मृतक मोनू के पिता बुद्धप्रकाश ने दुर्घटना की रिपोर्ट आरोपी पिक अप चालक के खिलाफ जानी थाने मेें दर्ज कराई है। वहीं, जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस ने आरोपी पिक अप चालक रवि निवासी ननौता सहारनपुर को हिरासत में लिया है। दोनों के परिजन शवों को पोस्टमार्टम के पश्चातदिल्ली ले गए।
विज्ञापन

मुख्य बातें
मेरठ-बागपत बाईपास फ्लाईओवर पर तड़के करीब तीन बजे पिक अप गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर
मृतक मोनू के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें