फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जोन में बांटा क्षेत्र, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चार जोन 20 सेक्टर में बंटा मवाना
मवाना। शिवरात्रि का त्योहार नजदीक आने के चलते प्रशासन मुस्तैद हो गया है। मध्य गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों के आने के चलते क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है, जबकि 20 सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। रविवार को एसडीएम मवाना ने मध्य गंगनहर की पटरी का निरीक्षण किया और यहां लगने वाले सेवा शिविरों पर भी व्यवस्था देखी। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार से मध्य गंगनहर पटरी पर कांवड़ियों का आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिसके लिए सभी अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि रविवार को मध्य गंगनहर की पटरी की साफ सफाई कराई गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यहां लगने वाले सेवा शिविरों की अनुमति देखी। उन्होंने पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करने की हिदायत दी। क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है और साथ ही यहां पर 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। रविवार से ही सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी उनके स्थान पर लगा दी गई है। इसके अलावा थाना पुलिस को भी निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन



पौधरोपण कर ग्रामीणों को किया जागरुक
मवाना। नंगला काटर गांव में रविवार को नेहरु युवा केंद्र के तत्वावधान में पौधरोपण किया गया। ग्रामीणों को साफ सफाई व पौधरोपण के लिए जागरुक किया गया। नेहरु युवा केंद्र के सदस्य नीरज कुमार के नेतृत्व में रविवार को नंगला काटर गांव में पौधरोपण किया गया। नीरज ने बताया कि आज प्रदूषण का मुख्य कारण पेड़ों का अवैध रुप से कटान होना है। हम सबको पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। ग्रामीणों को पौधरोपण व साफ सफाई करने का संकल्प दिलाया। प्रधान आभेराम, संदीप, विनीत, अनंत, बसंत, विजय, सनी, अंकुश, कपिल, अश्वनी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें