सरधना। संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक गंज बाजार स्थित संगठन के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में शनिवार को एक दुकान पर पकड़ी गई 12 कुंतल पॉलिथीन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में व्यापारियों ने एसडीएम अमित कुमार को भी बुलाया। जिसमें व्यापारी वैधनाथ जैन की दुकान से पकड़ी गई पॉलिथीन प्रतिबंधित अंतर्गत आती है या उसके दायरे से बाहर है। इस मौके पर एसडीएम से व्यापारियों ने तमाम सवाल पूछे। जिसमें बताया कि बिना छपी पॉलिथीन किसी भी तरह से मान्य नहीं होगी। जिस पॉलिथीन पर छपाई होगी वह मान्य होगी। बिना छपी पॉलिथीन मान्य नहीं होगी। एसडीएम ने बताया कि 15 अगस्त से फिर से अभियान चलाया जाएगा। जो भी व्यापारी अभियान में सहयोग नहीं करेगा और प्रतिबंधित पॉलिथीन यदि पकड़ी गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अमित कुमार ने व्यापारियों को यह भी आश्वासन दिया कि किसी व्यापारी का बेवजह उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। मीटिंग में संजीव गुप्ता, पंकज जैन, नीरज जैन, सुखबीर सिंह, संजीव त्यागी, मंगू प्रधान, अजय गौतम, अरविंद जैन, अब्दुल हामिद, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
एसडीएम बोले, 15 अगस्त से फिर चलाया जाएगा पॉलिथीन के खिलाफ अभियान
संयुक्त व्यापार मंडल की गंज बाजार में देर रात तक चली बैठक