फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगभग 6 माह से ठप्प पडे नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे हुए चालू।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। करीब छह माह से ठप नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे पुन: चालू हो गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में लगे 36 सीसीटीवी कैमरों को चालू करा दिया है। वहीं, सात कैमरे अभी चालू किए जाने बाकी हैं। इन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते बोर्ड द्वारा नगर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मुख्य चौराहों सहित कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इन सीसीटीवी कैमरों का लाभ भी नगर के नागरिकों को मिला था। साथ ही पुलिस के लिए तीसरी आंख साबित हुए थे। कई घटनाओं में बदमाशों को पकड़वाने में इन कैमरों की रिकार्डिंग बहुत सहायक साबित हुई थी। नए बोर्ड का गठन होते ही कुछ दिन बाद सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था ठप हो गई थी। कई बार क्षेत्र के लोगों ने इन कैमरों को चालू कराने तथा नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग कर चुके थे। हर बार केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल सका था। आखिरकार लगभग माह छह बाद पालिका के सीसीटीवी कैमरे पुन: चालू हो गए हैं। नगर पालिका के ईओ हेमराज ने बताया कि थाना तिराहे, फलावदा चौराहे पर दो, सुभाष चौक, बस स्टैंड पुलिस चौकी, किला परीक्षितगढ़ आदि के 36 सीसीटीवी कैमरों को चालू करा दिया है। करीब सात कैमरे सुभाष बाजार आदि के रह गए हैं। उनको शीघ्र चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें