फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना गंगनहर पुल के निकट रस्से में फंसे अज्ञात शव को पानी से बाहर निकालने की बजाय आगे बहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कोतवाली क्षेत्र में सलावा झाल से लेकर भलसोना गंगनहर पुल तक पुलिसकर्मी अज्ञात शव को गंगनहर में बहकर जाता देखते रहे लेकिन उसे निकलवाने की सुध नहीं ली। अटेरना-सरधना गंगनहर पुल पर लगे रस्सों में शव अटक गया। पुलिसकर्मियों ने शव को बाहर निकलवाने की बजाय पुल पर तैनात गोताखारों से उसे आगे की तरफ बहा दिया। इस दौरान कांवड़ ड्यूटी में लगे तमाम अफसर भी उस अज्ञात शव को बहकर देखते रहे। यहां तक की सीओ भी गंगनहर पुल पर पहुंचे और वह भी अनजान बने रहे और आगे की तरफ निकल गये। कई वर्ष पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर के भतीजे अक्षत निकाला गया था। इसको लेकर पूर्व में तमाम पुलिस महकमे की फजीहत हो चुकी है। वहीं, कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी थी। इसके बावजूद पुलिस ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं, इस संबंध में सीओ संतोष कुमार ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

मुख्य बातें
सरधना गंगनहर पुल से गोताखोरों ने शव को पानी से बाहर निकालने की बजाय आगे की ओर बहाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें