फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
मवाना। मुबारिकपुर गांव में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव नारंगपुर निवासी राखी पुत्री धर्मपाल की शादी चार साल पहले मुबारिकपुर निवासी जॉनी पुत्र भूषण से हुई थी। जॉनी मवाना स्थित शुगर मिल में ठेकेदार के अधीन मजदूरी करता है। जबकि उसके माता-पिता खेतों में मजदूरी करते है। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में राखी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पिता धर्मपाल, भाई विपिन व दिलावर ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया और मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ससुर भूषण, सास सतबीरी व पति जॉनी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है। थाने में बैठे जॉनी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह राखी ने उसे मजदूरी पर जाने से पहले खाने का टिफिन दिया। उसके जाने के बाद माता-पिता भी खेतों में मजदूरी करने चले गए। वह निर्दोष है। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें