दौराला। हाईवे पर वलीदपुर गांव के सामने बृहस्पतिवार को एक बाइक सवार कावंड़िया ठेली से टकरा गया। जिससे कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने घायल का दौराला सीएचसी में उपचार कराया है।
गाजियाबाद के रजापुर गांव निवासी पवन बृहस्पतिवार को बाइक से हरिद्वार जल लेने जा रहा था। वह हाईवे पर वलीदपुर गांव के सामने पहुंचा तो सड़क पर जा रहे एक ठेली में उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में कांवड़िया पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, देर शाम थाने में तहरीर नहीं दी गई।