फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी देख भड़के अधिकारी, साफ सफाई के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। स्वच्छता अभियान अंतर्गत बुधवार को किशनपुर बिराना गांव में टीम ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उसने प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल के साथ गांव की गलियों में जाकर देखा। इस दौरान स्कूल एवं गांव में मिली गदंगी पर नाराजगी जताई। इतना ही नहीं अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन अंर्तगत प्रत्येक गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सभी ब्लॉकों को निर्देशित किया है। इसी क्रम में गांवों की दशा जानने के लिए हाल ही में मंडलायुक्त अनिता मेश्राम ने टीम गठित की। टीम बुधवार को अचानक मवाना पहुंची। वहां से एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव एवं बीडीओ मवाना सुनित भाटी टीम के साथ किशनपुर बिराना गांव पहुंचे। टीम में शामिल डिप्टी डायरेक्टर मंडी परिषद पुष्पराज एवं आरएमओ राजेश कुमार ने सबसे पहले प्राइमरी एवं जूनियर हाईस्कूल का निरीक्षण किया। यहां कक्ष में मिट्टी देख नाराजगी जताई। इसके अतिरिक्त पास में बने चूल्हे को भी हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वह गांव की गलियों में घूमे। यहां नालियों पर बनी पुलिया टूटी मिलीं। जिस कारण नालियां अटी हुई थीं। इतना ही नहीं गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए जल्द पुलिया बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने नोराज की गली में निरीक्षण के दौरान वहां खड़ी बुग्गियों को हटाने के आदेश दिए और गली में पसरी गदंगी एवं पुलिया बनाने की बात कही। बुग्गी सड़क पर खड़ी करने वाले ग्रामीण को उन्होंने नोटिस जारी करने का आदेश बीडीओ मवाना को दिया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण प्रत्येक ब्लॉक के हर गांव का होगा। यह अभियान 31 अगस्त तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किशनपुर बिराना में मिलीं खामियों को जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
टीम ने किशनपुर बिराना में किया आकस्मिक निरीक्षण
टूटी सड़क, नालियों में भरी कीचड़ देख जताई नाराजगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें