फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के एक दिन बाद कई मकान गिरे, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरभराकर गिरे आठ मकान, दंपति घायल
विज्ञापन

खरखौदा। शनिवार को गांव जाहिदपुर में तीन मकान गिर गए जिसमें एक मकान के मलबे में दबकर दंपति घायल हो गए। वहीं गांव उलधन में भी पांच ग्रामीणों के कच्चे मकान बरसात में गिर गए। इनमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण गांव जाहिदपुर में यासीन का परिवार रहता है। यासीन मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। शनिवार को बरसात के बाद शाम के वक्त परिवार के सभी लोग मकान के बाहर थे तभी मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें घर का पूरा सामान मलबे में दब गया। वहीं गांव जाहिदपुर में ही लोकेंद्र पुत्र रामचंद्र का भी मकान बरसात में गिर गया। मकान का मलबा गिरने से पहले कुछ आभास हुआ तो लोकेंद्र का पूरा परिवार मकान से बाहर निकल गया। लेकिन मकान का पूरा सामान मलबे में दब गया। वहीं गांव जाहिदपुर में आसाम निवासी कुछ लोग झुग्गियों में रह रहे हैं। एक झुग्गी में इब्राहिम व उसकी पत्नी शकीना दोनों ही रह रहे थे। शनिवार शाम अचानक झुग्गी की दोनों दीवारें गिर गई। जिसमें दोनों पति-पत्नि घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने मलबे से बाहर निकाला तथा अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं गांव उलधन में रहीसू पुत्र शमशूदीन, अख्तरी पत्नी लाल मोहम्मद, अब्दुल सज्जाक पुत्र इकरार व सरवर पुत्र मकसूद सभी के कच्चे मकान थे। लगातार हुई बरसात से सभी के मकान गिर गए। लेकिन मकान की छत पहले ही टपक रही थी। बार-बार छत का मलबा भी गिर रहा था तो परिवार ने सर्तकता के चलते दूसरे मकान में शरण ले ली। जिस कारण मलबे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सभी गांवों में प्रशासन की ओर से टीम भेजकर सभी मकान का मुआयना कराया जाएगा।- नशा अनंत एसडीएम सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें