करंट लगने से संविदा कर्मचारी घायल
मवाना। होली के चक्कर के पास मोहल्ला तिहाई में हाईटेंशन लाईन पर काम करते हुए संविदा कर्मचारी करंट लगने से घायल हो गया। जिसको प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। वहीं एसडीओ ने किसी विभागीय लापरवाही से इंकार करते हुए कहा कि बैक करंट आने से कर्मचारी मामुली रुप से घायल हो गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह के समय लाईन को बंद कराने के बाद संविदा कर्मचारी के रुप में विद्युत निगम में कार्य करने वाला संजय पुत्र सतीश निवासी जुड्डी मोहल्ला तिहाई होली के चक्कर पर हाईटेंशन लाईन पर काम कर रहा था। अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। राहगीरों ने उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां संजय ने बताया कि बैक करंट आने से वह घायल हुआ है। वहीं इस संबंध में एसडीओ योगेंद्र बजाज ने किसी भी विभागीय लापरवाही से इंकार किया है। बैक करंट से कर्मचारी मामुली रुप से घायल हो गया था। जिसको प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। जहां वह ठीक है।