फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद डांस पर जमकर थिरकी सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह से चली शूटिंग, शनिवार सुबह तड़के हुई खत्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। ढिकौली गांव में बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शनिवार तड़के शादी के बाद डांस की शूटिंग की गई। शूटिंग खत्म होने के बाद सभी मुख्य कलाकार गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। शनिवार को जूनियर कलाकारों ने दौलत की हवेली में देर शाम शूटिंग की।
विज्ञापन

बताते चलें कि बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की 16 जुलाई से शूटिंग चल रही है। फिल्म में गाजियाबाद के सीन ढिकौली गांव में ही फिल्माए गए। शुक्रवार को नगर स्थित एक मंडप में सरोज की शादी का सीन कैमरे में कैद किए गए। शुक्रवार सुबह शुरू हुई शूटिंग शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे तक जारी रही। शूटिंग में शादी के बाद डायरेक्टर ने सरोज के डांस के सीन को कैमरे में कैद किया। मंडप से सामान पैक करने के बाद ढिकौली गांव पहुंचा दिया गया, जबकि मुख्य कलाकार सना कपूर, रणदीप राय, गौरव पांडे, कुमुद मिश्रा गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए। डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने शनिवार देर शाम दौलत हाउस में जूनियर कलाकारों के सीन को कैमरे में कैद किया। डायरेक्टर अभिषेक सक्सेना ने बताया कि रविवार को भी जूनियर कलाकारों के कुछ सीन कैमरे में कैद किए जाने हैं। इसके बाद बाकी फिल्म की शूटिंग गाजियाबाद में की जायेगी। सभी मुख्य कलाकार गाजियाबाद के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें