फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ने कार्यकर्ताओं के साथ सीएचसी पहुंच हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा प्रमाणपत्र जारी करने के नाम पर एक युवक द्वारा रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। वे आला अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह कार्यकर्ताओं के साथ सुबह में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उपस्थित चिकित्सक पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा एक प्राइवेट युवक को रखा हुआ है। चिकित्सक द्वारा जारी मेडिकल सर्टिफिकेट पर मुहर लगाने के नाम पर उक्त युवक धनराशि वसूल रहा है। इसको लेकर ब्लॉक प्रमुख के साथ आए लोगों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक गहमागहमी के बाद ब्लॉक प्रमुख इस मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करने की चेतावनी देकर लौट गए। वहीं, चिकित्सक अरुण कुमार ने आरोप को निराधार बताया है। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी अनिल शर्मा का कहना है कि वे आज बाहर थे। मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें