फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी संग समोसे खाने गाजियाबाद पहुंची सरोज

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना(मेरठ)। ढिकौली गांव में चल रही बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग में सोमवार को गाजियाबाद के भरत मार्केट का दृश्य फिल्माया गया। यहां सरोज अपने प्रेमी के साथ मार्केट में समोसे खाने जाती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि ढिकौली गांव में अभिनेता शाहिद कपूर की बहन सना कपूर सरोज का रिश्ता फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। रविवार को प्रेमी सरोज के घर पहुंचकर उसका रिश्ता तुड़वा देता है। सोमवार सुबह डायरेक्टर की लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाज आते ही शूटिंग शुरू हो जाती है। शूटिंग में गाजियाबाद की भरत मार्किट में ग्रेजुएट पिंटू समोसे वाले की दुकान का दृश्य फिल्माया गया। मार्केट में सरोज अपने प्रेमी के साथ घूमने आती है। इस दौरान उसे भूख लगती है। इसी बीच कट की आवाज आती है और शूटिंग रुक जाती है। थोड़ी देर बाद मेकअप करके सना कपूर यानि सरोज दोबारा आती है और शूटिंग शुरू हो जाती है। सरोज अपने प्रेमी के साथ भरत मार्केट स्थित ग्रेजुएट पिंटू समोसे वाले की दुकान पर समोसे खाती हं। इस दृश्य को कई बार रिटेक के बाद डायरेक्टर को देर शाम सफलता मिली।
लोगों ने हूटिंग कर कलाकारों को भगाया
फिल्म सरोज का रिश्ता के लिए कुछ दृश्य शूट करने के लिए डायरेक्टर कलाकारों को लेकर सोमवार को मखदूमपुर रोड पर पहुंचे। वहां शूटिंग शुरू होते ही लोगों ने हूटिंग शुरू कर दी। इस दौरान लोगों ने कलाकारों के ऊपर कंकड़ तक उछाले। जिस पर डायरेक्टर शूटिंग बंद कराकर वापस ढिकौली गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें