विजडम स्कूल में कला प्रतियोगिता का आयोजन
मोदीपुरम। विजडम ग्लोबल स्कूल में शनिवार को कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा आठ तक के सभी बच्चों के लिए कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया। कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा चार तक के बच्चों को जन्म दिन ग्रीटिंग कार्ड कक्षा पांच से कक्षा आठ तक के छात्राओं को मास्क मेकिंग विषय दिया गया। संस्था के प्रधानाचार्य एजी वर्गिस ने कहा कि कला जीवन का अभिन्न अंग है। इससे मनुष्य को अलग नहीं किया जा सकता है। कलात्मक प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों की बौद्धिक व प्रयोगात्मक क्षमता का भी विकास होता है। आयुषी नागर, शिप्रा भारद्वाज, अमित शर्मा, दीपिका दीवान, हितेश कुमार, दीप शिखा बंसल, नेहा रानी, नीतू नैनोरिया, आकांशा सोम, शीतल चौहान आदि मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेट्स का हुआ चयन
मोदीपुरम। रुड़की रोड स्थित डीएमजी इंटर कॉलेज में 70 यूपी एनसीसी बटालियन में कैडेट्स के चयन के लिए छात्रों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया गया। एनसीसी प्रभारी कैप्टन विक्रम सिंह ने बताया कि 70 यूपी बटालियन से आए सूबेदार वीरेंद्र कुमार, अब्दुल रजाक ने छात्रों की नापतौल, दौड़ व लिखित परीक्षा कराने के बाद निपुण छात्रों को कैडेट्स के रुप में चयन किया गया। एनसीसी कैडेट्स के चयन में देहात के युवाओं का दबदबा रहा। श्रवण कुमार, सुशील कुमार, दीपक कुमार, सत्यपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, मोहम्मद जकी, अमरदीप आदि मौजूद रहे।