दौराला। मटौर स्थित श्रीमल्हू सिंह आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. नीरा तोमर व अतुल ने मंगलवार को एसिड सरवाइवर गीता से मुलाकात की। इस दौरान गीता ने अपनी बेटी शीतल की फीस जमा करने में असमर्थता जताई। इस पर डॉ. नीरा तोमर ने बच्ची की संरक्षिका बनने की इच्छा जताई। उन्होंने बालेराम बृजभूषण स्कूल जाकर उसकी बेटी शीतल की फीस जमा की। साथ ही भविष्य में शीतल की पढ़ाई संबंधित पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली। इस काम के लिए अतुल शर्मा, कादम्बरी कौशिक, नागेंद्र, योगेश रस्तोगी, ज्ञान प्रकाश, मिथलेश राणा ने उन्हें बधाई दी।