दौराला। बीते दिनों हुई बारिश के कारण दौराला चौराहे पर पानी भरने से बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। मंगलवार को भाजपा सदस्य हफीजुद्दीन अंसारी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान दौराला चौराहे और बाजार में टूटी सड़कों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन के अनुपालन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की योजना चलाई जा रही है। लेकिन इस ओर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बैठक के बाद उन्होंने एसडीएम सरधना को पत्र भेजकर दौराला चौराहे व सरधना रोड़ को गड्ढा मुक्त करने की मांग की है। इस दौरान सतेन्द्र शर्मा, राजवीर, कल्लू, सुनील धामा, अजय कुमार, नरेश शर्मा, ब्रिजेश कश्यप, अशोक कुमार, सतीश, साजिद आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।