फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवक नाबालिग युवती को बहका फुसलाकर ले गया युवती के पिता ने नामजद तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र के गांव अमरपुर से एक युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। युवती के पिता ने थाना किठौर पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। गांव अमरपुर निवासी गंगाराम पुत्र केसरी ने दी तहरीर में बताया कि वह सोमवार को मजदूरी करने गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। लौटने पर पता चला कि वह गांव के एक युवक के साथ कहीं चली गई है। युवती के पिता ने बताया कि जब उसने घर जाकर देखा तो सोने-चांदी के जेवरात भी गायब थे। उसने आरोपी युवक के पिता से शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें