फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून में तरसाकर बरस रहे बदरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। मानसून में भी बादल तरसाकर बरस रहे हैं। हल्की बारिश के बाद उमस का पारा चढ़ रहा है। दिन में उमस का असर इतना बढ़ा कि पसीने छूटते रहे। आसमान पर घटा छाने के बाद भी बरसने का इंतजार रहा। मौसम विज्ञानियों ने चौबीस घंटे तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जतायी है।
विज्ञापन

रविवार आधी रात के बाद हुई बारिश के बाद सोमवार को मौसम बदला हुआ था। आसमान पर घटा छायी रही। लेकिन बादल नहीं बरसे। जिसके कारण उमस और बढ़ गई। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि जिस तेजी से मानसून पश्चिमी यूपी में आया था, उस तेजी से अभी अच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 80 और न्यूनतम 71 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के अनुसार अभी 24 घंटे तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा। कहीं पर छिटपुट बारिश होने के आसार है। तापमान भी 35 डिग्री से नीचे रहेगा। सोमवार को सुबह से ही आसमान पर बादल तो रहे। लेकिन दिन में बारिश का इंतजार रहा। रात में भी उमस का असर कम होता नहीं दिख रहा है। जिस कारण से गर्मी अभी ऐसे ही बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें