फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि में केवीके केंद्रों के कर्मचारियों ने शुरु किया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कृषि विवि में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि के अंतर्गत आने वाले कृषि विज्ञान केंद्रों में कार्यरत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर विवि में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि कृषि विवि के कर्मचारियों की तरह कृषि विज्ञान केंद्र कर्मचारियों को भी पेंशन, ग्रेच्युटी सहित अन्य लाभ मिलने चाहिए। कई बार इससे अवगत कराया जा चुका है। शासन और प्रशासन को भी लिखित में दे दिया गया है। उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। महासचिव अमित चौधरी ने कहा कि विभिन्न मांगों पर सहमति होने के बाद भी कर्मचारियों को उनका लाभ नहीं दिया जा रहा है। जब तक कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर सभी कृषि विज्ञान केंद्र के कर्मचारी शामिल हुए। धरने पर पीएस तिवारी, विपिन कुमार, मनोज कुमार, रीशू सिंह, लक्ष्मीकांत, फैज, मोहसीन, विकास, कीर्तिमणि त्रिपाठी, शीशपाल सिंह, सुदेश कुमार, वीरेंद्र गंगवार, आशु अरोरा, पीके राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें