फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक, पालीथिन पर प्रतिबंद व कावंड मेले पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पॉलिथीन का जहर, जीव-जंतुओं पर बरपा रहा कहर
खरखौदा। प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर प्रतिबंध व कांवड़ मेले को लेकर रविवार को खरखौदा कस्बा में बीएसटी फार्म हाउस में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम सदर ने पॉलिथीन पर प्रतिबंध में व्यापारियों सहित सभी से सहयोग मांगा तथा कांवड मेले को लेकर शांति व सौहार्द बनाने की अपील की।
विज्ञापन

पूरे देेश में बढ़ रहे पॉलिथीन के प्रयोग से मनुष्य के जीवन सहित सभी जीव वर्ग की जीवन शैली पर भी दुष्प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। पॉलिथीन का जहर जीव-जंतुओं पर भी कहर बरपा रहा है। पॉलिथीन व प्लास्टिक बैग का बढ़ता प्रयोग तरह-तरह की बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। सीएम के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा है। एसडीएम ने शांति समिति की बैठक में व्यापारियों से पॉलिथीन प्रतिबंध में सहयोग की अपील की है। 28 जुलाई से श्रावण मास प्रारंभ हो रहा है। जिसमें शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ के रूप में जल लाकर भगवान शिव को चढ़ाते हैं। दोनों मामलों को लेकर रविवार को खरखौदा कस्बे में बीएसटी फार्म हाउस में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसडीएम सदर निशा अनंत ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला तथा सरकार द्वारा किए गए प्रतिबंध ने व्यापारियों सहित सभी से इसमे सहयोग की अपील की है। वहीं हापुड़-मेरठ रोड से कांवड़ मेले के दौरान गुजरने वाले शिव-भक्तों की सुरक्षा सहित कई मामलों पर सुझाव भी मांगे। सीओ किठौर चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी सरकार द्वारा प्रतिबंध की गई पॉलिथीन में सभी व्यापारियों से सहयोग की अपील की तथा आने वाले शिव कांवड़ मेले में सभी शिव भक्तों की सुरक्षा सहित कई मामलों पर चर्चा की। बाद में इंस्पेक्टर खरखौदा राजेंद्र त्यागी ने भी कांवड़ मेले को लेकर तैयार की गयी अपनी रूपरेेखा प्रस्तुत की। बैठक में मौजूद सभी लोगों से राय भी मांगी। वहीं व्यापारी राजीव त्यागी, हरिओम शर्मा, अरविंद शर्मा सहित सभी ने सरकार द्वारा प्रतिबंध की गई पॉलिथीन में सहयोग का आश्वासन दिया है। वहीं प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने खरखौदा इंस्पेक्टर द्वारा गोकशी के मामले में अपने ही खिलाफ जीडी में तस्करा डालना पुलिस द्वारा एक बड़ा कदम बताया। संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा नेे बताया कि पूरेे प्रदेश में ऐसा पहला पुलिस अधिकारी है जिसने अपने ही खिलाफ जीडी में कार्रवाई की है। एसडीएम सदर निशा अनंत, सीओ किठौर व इंस्पेेक्टर सभी को शॉल भेंटकर सम्मानित भी किया गया। सौराज सिंह त्यागी, संदीप त्यागी, राजेश्वर छतरी, ऋषि त्यागी, अमित त्यागी, आशीष लोहिया, अमित त्यागी, महकार प्रधान, प्रदीप कुमार, रिंकू शर्मा, जहीरूद्दीन प्रधान, संदीप गर्ग, माया प्रकाश, अनिल शर्मा सहित सैकडों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें