विष्णु कांड पाठ का आयोजन किया
दौराला। दौराला स्थित ब्रह्मेश्वर महादेव मंदिर में भगवान जगन्नाथ जी की पूजा अर्चना कर गणेश वंदना के साथ विष्णु कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों को कथा वाचक मधू सूदन शास्त्री ने कथा सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बताया कि लोभ सब पापों की जड़ है, जो धर्म लोभ की नींव पर खड़ा है वह क्षण भंगुर होता है। इसलिए चेहरा नहीं चरित्र अच्छा होना चाहिए। कार्यक्रम में समाज सेवी पुरुषोत्तम उपाध्याय व चौधरी मुकेश अहलावत ने दीप प्रज्जवलित किया और प्रसाद का वितरण किया। कृष्णादेवी, सुशीला देवी, संदीप कुमार, मोहित कुमार, तुषार कुंज, सचिन कुमार, संजीव कुमार आदि से मौजूद रहे।