फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नीचर व्यापारी को कार सवार बदमाशों ने अगवा कर रामराज में ले जाकर नगदी और बाइक लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बंधक बनाकर बाइक सवार को लूटा
मवाना। नगर निवासी फर्नीचर व्यापारी फारुख को शनिवार की देर रात बाइक से मवाना लौटते समय इंचौली के पास कार सवार चार बदमाशों ने कार की साइड मारकर गिरा दिया। जबरन व्यापारी को कार में डालकर रामराज के पास ले गए। वहां बाग में पेड़ से बांधकर बाइक, नगदी तथा मोबाइल आदि लूटकर भाग गए। व्यापारी ने बामुश्किल भागकर जान बचाई। डायल 100 पर सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इंचौली थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मोहल्ला काबली गेट हस्तिनापुर रोड पर थाने से कुछ ही पहले हाजी इमामुद्दीन के नाम से फर्नीचर का शोरुम है। शोरुम मालिक फारुख पुत्र इमामुद्दीन ने बताया कि वह शनिवार की सुबह रिश्तेदारी में मोदीनगर गया था। वहां से देर शाम 11.30 बजे वापस मवाना लौट रहा था। जैसे ही इंचौली से पहले पहुंचा तो पीछे से आई कार सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में साइड मारकर उसको गिरा दिया। कार से निकले बदमाशों ने तमंचे दिखाकर उसको जबरन कार में डाल लिया तथा उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी। बदमाशों ने उसके पास से बाइक, नौ हजार पांच सौ रुपये, मोबाइल तथा एटीएम कार्ड आदि लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाश उसको कार में डालकर रामराज के पास एक बाग में ले गए। जहां उसको एक पेड़ से उसकी ही कमीज उतरवाकर उसको बांध दिया तथा गोली मारने की बात करने लगे। इसी दौरान किसी प्रकार उसने अपने आपको बंधन मुक्त कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए जान बचाकर वहां से भाग लिया तथा पास ही स्थित भट्टे के निकट पेट्रोल पंप पर पहुंचा तथा शोर मचा दिया। पेट्रोल पंप के गार्ड के पहुंचने पर उसने पूरी बात बताई। सूचना पर डायल 100 पहुंची तथा उसको इंचौली थाने ले गई। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ इंचौली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें