फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के साथ आफत बनी बारिश, रुड़की रोड पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्लव टावर्स पर गढढों में गिरी व्यापारी की गाड़ी, हंगामा
विज्ञापन

मोदीपुरम। दो दिन से रुक-रुक कर रही बारिश के बीच मौसम रात में आफत भी बनकर आया है। शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश ने रुड़की रोड़ को जलमग्न कर दिया। साथ ही पल्लव टॉवर्स पर खोदे गए गड्ढे में एक व्यापारी की गाड़ी गिरने के बाद हंगामा हो गया। बारिश में ही किसी तरह गाड़ी को निकाला गया। व्यापारियों का आरोप है गड्ढे जानलेवा हो गए है।
शनिवार को सुबह से ही बारिश हो रही थी। बारिश कभी कम तो कभी ज्यादा होने के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया। बारिश के चलते सबसे ज्यादा परेशानी रुड़की रोड पर देखने को मिली। वहां पर सड़क के दोनों और लबालब पानी भरा हुआ था। पानी की उचित निकासी नहीं होने के कारण व्यापारी परेशान है। पानी व्यापारियों की दुकान तक पहुंच गया। इसके अलावा पल्लव टॉवर्स पर नई विद्युत लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे लोगों के लिए आफत बन गए है। एक व्यापारी की स्विफ्ट गाड़ी गड्ढे में जाकर गिर गई, और तीन पहियों पर खड़ी हो गई। व्यापारी दिनेश चौहान, शीलेंद्र चौहान आदि का कहना है कि यहां पर जगह-जगह गड्ढे खुदे हुए है, मैन रोड पर गड्ढों से बचने के लिए लाल कपड़े के साथ डंडा लगा दिया है। जिससे कोई बाइक सवार और गाड़ी सवार न गिरे। दो दिन में दर्जनों वाहन वाले गिर चुके है। गुस्साए व्यापारियों ने गड्ढों के विरोध में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निचली कालोनियों में भी भरा पानी
मोदीपुरम। बारिश का असर इतना था कि मोदीपुरम की निचली कालोनी में पानी भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी डबल स्टोरी, पी पाकेट, एच पाकेट, डबल स्टोरी फेज वन आदि में हुई। वहां पर नालियां चौक हो रही है और जगह-जगह जलभराव की समस्या बनी हुई है। कई बार नालियों और नाले को साफ करने के लिए कहा गया, लेकिन नगर निगम ने कोई सुनवाई नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें