फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराईयों के खिलाफ जागरूकता फैलाएं छात्र: लक्ष्मीनारायण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट हों युवा: जितेंद्र
- चौधरी ईलम सिंह इंटर कॉलेज की 11वीं पुण्यतिथि मनाई
सरूरपुर। भोला स्थित चौधरी ईलम सिंह इंटर कॉलेज में रविवार को संस्थापक की ग्यारहवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर हवन पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य एवं विधायक चौ. जितेंद्र सिंह व कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज संस्थापक के आदर्शों पर चलने की अपील की। बच्चों को कर्तव्यनिष्ठ बनाते हुए राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सिवालखास विधायक जितेंद्र सिंह ने छात्रों से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता फैलाने को संगठित होने के लिए कहा। छात्र-छात्राओं के साथ स्टाफ व क्षेत्र के लोगों ने हवन कुंड में आहुति देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी दोपहर के समय गांव सतवाई में आयोजित विधायक के पिता चौधरी ईलम सिह की पुण्य तिथि में पहुंचे। उन्होंने कहा कि चौधरी ईलम सिंह एक महान व्यक्तित्व थे। उन्होंने कई सस्थाओं में अध्यापन कार्य किया और जब उनके मन में एक अलख जगी कि अपने क्षेत्र में शिक्षा का अभाव है तो वह उसके बाद उन्होंने भोला ग्राम पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर एक विद्यालय संचालित करने का निर्णय लिया। क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कालेज संस्थापक चौधरी ईलम सिंह से प्रेरणा लेकर अन्य क्षेत्र की जनता से भी शिक्षा के स्तर को उच्च स्तर पर ले जाने का आह्वान किया। भाजपा जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व एमएलसी जगत सिंह, बॉबी प्रधान, बृजपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, शैलेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य सुदीप शर्मा, मांगेराम, अनिल साहरन, सुशील शर्मा, परमवीर तेवतिया, अंजुल, नीरज नेक, सतेंद्र सिंह, लीलू त्यागी, मोनू प्रधान, बेगराज सिंह, प्रेमपाल सिंह, उरेंद्र किठौली, योगेंद्र प्रमुख, अभिमन्यु सांगवान, मनवीर सिंह, रविंद्र दौराला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें