फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर लगी पैठ बनी नासूर, जाम से जूझते रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर में तहसील रोड पर लगने वाली पैठ लोगों के लिए नासूर बनती जा रही है। रविवार को भी पैठ आदेश के बावजूद सड़क पर लगाई जा रही है। जिस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जाम की स्थिति उत्पन्न होते देख पुलिस ने आज लाठियां भी फटकारीं। इसके बावजूद ठेकेदार ने सड़क पर ही पैठ लगवाई।
विज्ञापन

नगर पालिका ने नगर में भूमि किराये का ठेका छोड़ा था, जो तहसील मार्ग स्थित मैदान में पैठ लगवाने के लिए छोड़ा गया था। आरोप है कि ठेका छोड़ने के बाद से ही ठेकेदार लगातार मनमानी दिखाते हुए सड़क पर ही पैठ लगवा रहा है। हालांकि विधायक, एसडीएम, नगर पालिका एवं पुलिस ने सड़क पैठ नहीं लगाए जाने का ठेकेदार को आदेश दिया था। रविवार को साप्ताहिक पैठ के चलते सड़क गुलजार रही। ठेकेदार की मनमानी के चलते कोर्ट के बाहर भी पैठ लगा दी गई है। जिस कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा। पैठ के दौरान पुलिस बल मौजूद रहा और जाम की स्थिति उत्पन्न होने के बाद उन्होंने लाठियां फटकार ठेले एवं सड़क पर फड़ लगाकर बैठे व्यापारियों को खदेड़ा। हालांकि पुलिस के जाने के बाद फिर से पैठ सड़क पर ही गुलजार हो गई। इस संबंध में एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदार को चेतावनी दी जायेगी। इसके बाद भी पैठ सड़क पर लगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य बातें
पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकार कर फड़ वालों को हटाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें