फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमलेबाजों की सरकार है भाजपा : विनोद

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित पंचायती धर्मशाला में रविवार को कांग्रेस का पोल खोल सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा और भाजपा को झूठे वादों की सरकार बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विनोद मोघा रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार अपने झूठे वादों के दम पर आई है। धरातल पर भाजपा की सरकार ने जनता के लिए कोई कार्य नहीं किया। प्रदेश की भाजपा सरकार ने 14 दिन में गन्ना किसानों का भुगतान कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक किसानों का गन्ना भुगतान नहीं हो सका है। जिस कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष योगराज सिंह नंबरदार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जुमलेबाजी से जनता परिचित हो चुकी है। आने वाले 2019 के चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। नगर पालिका के चेयरमैन अय्यूब कालिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ही हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस की ही सरकार ने देश के अंदर पुल निर्माण, सड़क निर्माण आदि कार्य कराएं। इस दौरान भाजपा सरकार नहीं थी तो यह विकास कार्य कैसे हो गए। इस मौके पर जिला प्रभारी संजीव शर्मा, अफजाल, योगेंद्र सिंह, इलियास कुरैशी, जगपाल सिंह, धर्मपाल, सत्यपाल शर्मा, नारायण सिंह, शिवदत्त शर्मा, विजयपाल, हाजी अख्तर, राजपाल, अशोक त्यागी, बबलू, मदन, राजपाल सिंह, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगर की पंचायती धर्मशाला में कांग्रेस का पोल खोल सम्मेलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें