फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी लिखी सेंट्रो कार से भारी मात्रा में गोमांस पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर पुलिस ने कार को पकड़ा, चालक फरार
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में आए दिन गोकशी की घटना हो रही है। पुलिस की जांच में पाया गया है कि हर्रा से आधा दर्जन से अधिक लग्जरी वाहन सुबह गोमांस सप्लाई करने का काम कर रहे है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की अल सुबह मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए सेंट्रो कार को दबोच लिया। हालांकि चालक ने पुलिस को चकमा देने के लिए कार को काफी दूर तक दौड़ाया। चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस कार को लेकर थाने आ गई। चर्चा है कि पकड़ी गई कार चोरी की बताई जा रही है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कांबोज के अनुसार बृहस्पतिवार की अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि हर्रा कस्बे में आर्मी लिखी सफेद रंग की सेंट्रो कार संख्या एचआर 26 एके 2075 में गोमांस लाद कर मेरठ सप्लाई के लिए लेकर जाएगी। उन्होंने भारी पुलिस बल लेकर मौके पर जाकर घेराबंदी कर ली। लेकिन कार चालक को पुलिस की भनक लगते ही वह कार को लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए कार को पकड़ लिया हालांकि मौका पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस कार को लेकर थाने आ गई। पुलिस कार के कागजों के आधार पर उसकी जांच कर कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में करीब आठ क्विंटल गोमांस के साथ पुलिस ने कार मालिक को भी पकड़ा था। वहीं हर्रा चौकी प्रभारी अविनाश अष्ठवाल का कहना है कि कार में मांस भरने के लिए कार को लेकर जाया जा रहा था। हालांकि प्रथम दृष्टया कार भी चोरी की प्रतीत हो रही है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें