कमेटी से अलग हुए दो सभासद
सरधना। ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में छह जुलाई को ऑल इंडिया मुशायरा का आयोजन पालिका द्वारा कराया गया। वहीं, मुशायरे में नामचीन शायरों को मुशायरे में बुलाने को लेकर समिति के सदस्यों में सहमति नहीं बन सकी। इसे लेकर सभासद शाहिदा बेगम पत्नी तराबुद्दीन के यहां पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें शायरों को न बुलवाने के विरोध में सभासद प्रवीण बेगम पत्नी सलीम अंसारी व शाहिदा बेगम पत्नी तराबुद्दीन ने कार्यक्रम समिति से खुद को अलग कर लिया। आरोप है कि पैसे बचाने के प्रयास में प्रसिद्ध शायरों को नहीं बुलवाया गया है।