स्कूल में यज्ञ का आयोजन
रोहटा। कैथवाड़ी स्थित बीएसएस मेजर आशाराम त्यागी स्मारक कन्या हाईस्कूल में यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय में अतिथि रहे सूबेदार रामवीर सिंह ने स्कूल में वाटर कूलर भेंट किया गया। प्रधानाचार्य कविता त्यागी के निर्देशन में आहुतियां दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान सुधीर त्यागी, मंगल सिंह, अनीस अहमद, शकील अहमद, सोहनवीर सिंह, सन्नी त्यागी आदि लोग रहे।