फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार के दौरान एक ओर युवक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। दो सप्ताह पहले हादसे में घायल दूसरे युवक ने भी बुधवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मेरठ मार्ग पर दो सप्ताह पहले ग्राम इकला रसूलपुर के सामने एक अनियंत्रित सेंट्रो कार ने दो बाइक में जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें सड़क किनारे बाइक पर खड़े थाना हस्तिनापुर के सैफपुर जगजीवनपुरी निवासी मदनपाल, नितिन एवं ग्राम खजूरी निवासी मोहम्मद आरिफ, उसकी पत्नी रिहाना पुत्र ताविज गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। हादसे के एक दिन बाद उपचार के दौरान नितिन की मौत हो गई थी। पीड़ित के चाचा रतनपाल ने थाने में अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हादसे में घायल ग्राम खजूरी निवासी आरिफ ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आरिफ की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा आस मोहम्मद ने अज्ञात महिला कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें