बौंद्रा। क्षेत्र स्थित सिलौर बिजलीघर पर तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप रहने से एक दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गर्मी ने उनका जीना मुश्किल कर दिया है। ग्रामीण फैसल अली, नौबहार सिंह नागर, सुरेश कुमार, जर्रार अहमद, वकील अहमद, सोमपाल सिंह, हरवीर सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है कि फसलें सूखने के कगार पर हैं। घरों में इन्वर्टर, मोबाइल फोन आदि बिजली से चलने वाले उपकरण शोपीस बन कर रह गए हैं। गर्मी को देखते हुए लोगों का जीना मुहाल हो गया है। विद्युत निगम के एसडीओ इस्लाम खां ने बताया कि बिजली आपूर्ति से बाधित है। जिससे दिक्कत आ रही है। बिजली आपूर्ति जल्द ही दुरुस्त कर दी जाएगी। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि प्रदेश सरकार के वादे झूठे साबित हो रहे हैं। गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त नहीं की गई तो क्षेत्र के ग्रामीण बिजलीघर का घेराव करेंगे। वहीं, इस संबंध में जेई मुकेश यादव ने बताया कि जल्द बिजली आपूर्ति दुरुस्त कर दी जाएगी।