फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गुना आय बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने किसानों को दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवजीवन किसान डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन

मवाना। नवजीवन किसान डिग्री कालेज में मंगलवार को सोसाइटी फॉर इनोवेटिव एंड एप्लाइड रिसर्च इन एग्रीकल्चर के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आय बढ़ाने के सुझाव दिए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि 1008 श्री रमनगिरि महाराज ने किया। सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार ने अपने शोध के माध्यम से कृषकों की आय दो गुनी करने के बारे में बताया। केंद्रीय आलू अनुसंधान केंद्र के मुख्य तकनीकी अधिकारी डा. अशोक कुमार चौहान ने आलू बीज उत्पादन विषय पर जानकारी दी। किसानों को बताया कि आने वाले सालों में किस तरह आलू की खेती विशेषकर बीज उत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का जरिया हो सकता है। सेमिनार के संयोजक सचिव व कालेज के प्राचार्य डा. मुनेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस तरह के आयोजन से किसानों को फायदा मिलेगा। छात्रों का भी मानसिक विकास होगा। सेमिनार के अंत में डा. अशोक चौहान ने प्राचार्य डा. मुनेंद्र सिंह को बेस्ट शिक्षक, रानी नंगला निवासी किसान संग्राम सिंह को बेस्ट कृषक अवार्ड से सम्मानित किया। करतार सिंह, ऋषिपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें