फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरानवान-जुल्हैडा के ग्रामीणों ने सड़कों पर जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला कमरानवाबान के लोगों ने सड़कों पर दूषित पानी के जलभराव की समस्या को लेकर मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र दिया। इस संबंध में एक पत्र डीएम को भी भेजा। जुल्हैैडा के ग्रामीणों ने भी गांव में सफाई कर्मचारी के समय पर ड्यूूटी नहीं आने के कारण सफाई व्यवस्था बेपटरी होने की शिकायत एसडीएम अमिताभ यादव से की। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी की लापरवाही से स्वच्छ भारत मिशन को पलीता लग रहा है। बरसात के मौसम में जलभराव से समस्या बढ़ सकती है। वहीं मोहल्ला कमरानवाबान के लोगों ने वार्ड 12 में धार्मिक स्थल के ऊपर से होकर गुजर रही विद्युत लाइन को हटवाने की मांग की। शिकायत करने वालों में पूर्व सभासद इकराम मलिक, शाकिर, इकबाल, सुहैल व वकील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें