फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन मध्यम बरसात, तेज के लिए करें इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून तरसा रहा ज्यादा, बरस रहा कम, दिन भर छाए रहा बादल
विज्ञापन

सोमवार आधी रात और मंगलवार शाम कुछ ही हिस्सों में हुई बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। मौसम के रंग रोजाना बदल रहे हैं। कभी बारिश और उमस के बीच पारा चढ़ रहा है तो कभी तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अभी दो दिन मध्यम बारिश होगी। तेज बारिश के लिए इंतजार करें।
सोमवार आधी रात हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया था। सुबह के समय बादल छाने से अच्छी बारिश के आसार बन रहे थे। लेकिन देखते ही देखते मौसम फिर से साफ हो गया। जिसके बाद उमस ने असर दिखाना शुरू कर दिया। शाम करीब छह बजे फिर से बादल छाए तो शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की भी नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम तापमान 63 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर सोमवार आधी रात में बारिश 14.3 और देर शाम 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दो दिन हल्की बारिश के आसार बन रहे है। अभी अच्छी बारिश के लिए इंतजार करना पडेगा। इस बीच उमस से गर्मी का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें