फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला में खून की कमी मिलने पर आशा को हटाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सीएचसी में सोमवार को एसीएमओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला अस्पताल में चिकित्सक नहीं होने पर उन्होंने सीएमओ से बात करने की बात कही। वहीं, एक महिला में खून की कमी मिलने पर उन्होंने तत्काल आशा को हटाने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसीएमओ जीके मिश्रा सोमवार को मवाना सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा के वार्ड का निरीक्षण किया। उनका वार्ड व्यवस्थित मिलने पर संतोष जताया। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डिलिवरी रूम, लेबर रूम, महिला जनरल वार्ड आदि का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती महिला से बात करने पर बता चला कि गर्भ के सातवें महीने में खून की कमी है। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर जताते हुए ग्राम भैंसा की आशा अनिता को हटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जल्द महिला चिकित्सक की तैनाती का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन विभाग का निरीक्षण किया, जहां सब कुछ ठीक पाया गया। 102 एंबुलेंस के रजिस्टर में कमी पाएं जाने पर उन्होंने जल्द नोटिस भेजने की बात कही।
परिसर में लगे कैंप पर जताई नाराजगी
सीएचसी परिसर में एक कार का कैंप लगा होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में प्राइवेट कैंप लगाने की अनुमति किसने दी। इस पर जानकारी हुई कि सीएचसी के ही एक चिकित्सक ने कैंप लगाने की जानकारी दी। उन्होंने कैंप संचालकों को तुरंत कैंप हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

एंबुलेंस से लाने और छोड़ने की दी सलाह
उन्होंने निरीक्षण के दौरान एंबुलेंस पर तैनात चालकों से मरीजों को एंबुलेंस से लाने एवं छोड़कर आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 102 एंबुलेंस का अभी शत-प्रतिशत नहीं मिल पा रहा है। हमें जल्द अपना शत-प्रतिशत दिखाना है। इसके लिए सभी गर्भवती महिलाओं का लाने और छोड़ने तक की जिम्मेदारी निभानी होगी।
बेड पर चादर नहीं मिलने पर भड़के
महिला के जनरल वार्ड में निरीक्षण के दौरान महिला मरीज के नीचे चादर नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सफाई पर विशेष ध्यान दे।
एसीएमओ वार्ड में और कुत्ते घूमते रहे
महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान एसीएमओ के सामने ही कुत्ते वार्ड में घूमते रहे परंतु कर्मचारियों ने कुत्तों को भगाने की जहमत तक नहीं उठाई। इस पर एसीएमओ ने कुत्तों को देख कर्मचारियों से नाराजगी जताई और ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया गया, हालांकि स्टाफ की कमी के कारण सीएचसी जूझ रहा है। वह अपनी रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को दे देंगे। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द स्टाफ की भरपाई कर दी जाए।-जीके मिश्रा, एसीएमओ मेरठ
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसीएमओ ने मवाना सीएचसी में किया औचक निरीक्षण
रजिस्टर में कमी मिलने पर 102 एंबुलेंस को नोटिस देने के आदेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें