फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाईयों ने धूमधाम से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
मवाना। मवाना खुर्द बाईपास पर रविवार सुबह रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मीरापुर निवासी अनीस अपने भाई जाकिर के साथ रविवार सुबह किसी काम से मेरठ जा रहा था। मवाना खुर्द बाईपास पर पहुंचते ही भैंसाली डिपो की एक बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए। वहीं घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और एंबुलेंस के जरिए दोनों घायलों को गंगानगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी एमपी सिंह का कहना है कि अभी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।

व्यापारियों ने की जांच कराने की मांग
मवाना। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर दिए गए एक कनेक्शन में अवर अभियंता व एसडीओ द्वारा किए गए गबन की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय महामंत्री लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल के सदस्य पंकज रस्तोगी ने दो किलोवाट का घरेलू कनेक्शन लिया था, जिसका स्टीमेट बनाकर पंकज से 13,667 रुपये जमा कराकर रसीद दे दी गई थी। आरोप है कि स्टीमेट में दर्शाए गए सामान को दिए बिना ही कनेक्शन चालू कर दिया गया। उनका कहना है कि जब सामान के बिना कनेक्शन चालू कर दिया गया तो व्यापारी से रुपये क्यों जमा कराए गए। उन्होंने अवर अभियंता व एसडीओ पर स्टोर रूम में रखे सामान को गबन करने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। अधिशासी अभियंता दीपांशु सहाय ने मामले की जांच करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें