फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के लिए सरल बनाई जाएगी ऋण प्रक्रिया: मनिंदरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सम्मानित
सरूरपुर/रोहटा। श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित चेयरमैन व बोर्ड के डायरेक्टर को सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्रबंध समिति की और से आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन ने किसानों से कहा कि एशिया के सबसे बडे लीडिंग बैंक से ऋण की प्रक्रिया और सरल की जाएगी। किसानों ने चेयरमैन के सामने कुछ मांग भी रखीं जिन्हें उन्होंने जल्द ही हल कराने का भरोसा दिलाया। श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक पीजी कॉलेज रासना में रविवार को प्रबंध समिति की वार्षिक बैठक हुई। कॉलेज सभागार में आयोजित इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह व उनके पैनल के डायरेक्टरों को कॉलेज की प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रदीप त्यागी की और से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि एशिया कि सबसे बडे बैंक यानि जिला सहकारी बैंक के जिम्मेदार पद पर हैं ते उनका दायित्व बनता है कि वे किसानों के हितों की बात करेंगे। उन्होंने कहा कि वे बैंक से मिलने वाले के्रडिट कार्ड की प्रक्रिया को और सरल व सुलभ बनवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का संचालक प्रदीप त्यागी सचिव प्रबंधक समिति व एडवोकेट नरेश त्यागी ने संयुक्त रूप से किया जबकि अध्यक्षता विनोद त्यागी ने की। इस अवसर पर ओमकार मलिक, श्रवण सिवाच कलीना, मदपाल सिंह, रजत हुड्डा, ब्रजवीर सैनी, प्रदीप गुप्ता, मुनेश बाफर, कुलवंत सोलंकी, पप्पू नारंगपुर, जितेंद्र पूनिया, ब्रजमोहन शर्मा, सुखवीर, विक्रांत मलिक, विमल शर्मा, आमवेश त्यागी, फूल कुमार मलिक, जितेंद्र वर्मा सतवाई, देशराज गूर्जर, लीलू त्यागी, विजय त्यागी, संजय, धर्मपाल, रविन्द्र गौतम, योगेन्द्र कुसैडी, श्रद्वानंद त्यागी, ठाकुर लाखन सिंह, शरदमुदगल, राजेंद्र, प्रेमी हस्तिनापुर, नरेश तोमर, प्रमेंद्र मुखिया, विनोद संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहटा। श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक सेवा संस्थान की और से रविवार को पीजी कॉलेज रासना व इंटर कॉलेज रासना के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशसित पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की और से श्री शालीग्राम शर्मा स्मारक डिग्री कॉलेज व इंटर कॉलेज के इस वर्ष की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृत्तीय पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंध समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति के सचिव व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नंद कुमार ने कहा कि खेल के साथ छात्रों को पढ़ाई में भी ध्यान लगाकर पढना चाहिए ताकि उनके सपने पूरे हो सकें और वे अपने मां-बाप का नाम रोशन करें जिससे उन्हें गर्व महसूस हो। इस मौके पर दोनों कॉलेजों के दर्जनों छात्र प्रशस्ति पत्र पाकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें