शूटिंग में तीसरे दिन खिलाड़ियों ने कड़ा प्रदर्शन
मोदीपुरम। द्रोणाचार्य स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी व यूपी स्टेट रायफल संघ के तत्वाधान में चल रही 9वीं प्री-यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में कड़ा प्रदर्शन देखने को मिला।
यूपी स्टेट रायफल संघ के महासचिव रामेंद्र शर्मा ने बताया कि अभी तक के मैचों में एयर पिस्टल मैन में मेरठ के गौरव तथा एयर पिस्टल वूमैन में गाजियाबाद की आसिमा मित्तल ने बढ़त बनाई। 25 मीटर सेंटर फायर में गाजियाबाद के अजय त्यागी ने तथा 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल में बागपत के विवेक मलिक ने बढ़त बनाई। 50 मीटर थ्री पोजीशन में शाहजहांपुर के अजीम अहमद ने बढ़त बनाई। चैंपियनशिप में मुख्य रुप से यूपी स्टेट रायफल संघ के सचिव पंकज श्रीवास्तव आयोजित सचिव अरुण सिंह द्रोणाचार्य स्पोटर्स डेवलपमेंट सोसायटी के अध्यक्ष एमपी सिंह, अंकुर सिंह, सैय्यद फैसल, विक्रांत तोमर, अभिनव चौधरी, डीके शुक्ला, अदनान चौधरी, मुकेश चौधरी, आनंद विक्रम सिंह, विपिन दांगी, मनोज तोमर, तपन, विपिन राणा, राहुल, अनु तोमर, विशाल, अरुण चौधरी, नीतू श्योराणा, अनिल, अभिनव चौधरी आदि मौजूद रहे।