फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने फिर बढ़ाई गर्मी, बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। बारिश का इंतजार कर रहे लोग उमस से परेशान हैं। वहीं आसमान पर बादल छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटे में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी मेें मौसम में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कभी बादल तो कभी धूप के बीच मौसम बदल रहा है। शनिवार को तापमान फिर से बढ़ गया। इससे गर्मी और उमस के कारण लोगों को बुरा हाल हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.9 और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 74 व न्यूनतम 58 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आने वाले तीन दिन तक बारिश के आसार बने हुए हैं। तापमान 36 डिग्री के आसपास रहेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहा है कि जिस तरह से मेरठ और आसपास में बारिश का सिस्टम बन रहा है, अभी ऐसी बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें