फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बादल तो कभी तेज धूप, नही हुई अच्छी बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। तीन दिन से आसमान पर अच्छे बादल छाए रहने के बाद भी ठीक से बारिश नहीं हो पा रही है। शुक्रवार को भी केवल बूंदाबांदी ही हुई। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने एक जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला हुआ था। कभी बादल तो कभी धूप के बीच दिन में रिमझिम हुई। वहीं उमस के कारण लोगों का बुरा हाल है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.9 और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 77 और न्यूनतम 66 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 11.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा रात के तापमान में .3 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश का सिस्टम बन रहा है, एक दो दिन में मानसून वेस्ट यूपी को भी कवर कर लेगा। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। एक जुलाई को अच्छी बारिश के आसार बने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें