फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ग्राम कूड़ी कमालपुर स्थित नहर के पास बृहस्पतिवार दोपहर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को मवाना स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को थाने ले आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मीवा गांव निवासी केशव, अतुल व गौरव बाइक पर सवार होकर मवाना से लौट रहे थे। बताया है कि परीक्षितगढ़ निवासी अंकुर अपने एक साथी के साथ बिजनौर से परीक्षितगढ़ लौट रहा था। कूड़ी कमालपुर स्थित नहर के समीप पहुंचते ही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। उन्हें कार सवार ने ही अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस कार एवं बाइक को थाने ले आई। इंस्पेक्टर क्राइम देवेश शर्मा का कहना है कि देर शाम तक दोनों पक्षों ने लिखित शिकायत नहीं की थी। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें