परियोजना निदेशक ने की गांव महपा में की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जानीखुर्द। गांव महपा में स्वच्छ अभियान के तहत बनाये गये शौचालयों के निर्माण में धांधली बरती गई। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की। जिस पर सोमवार को गांव महपा में परियोजना निदेशक नेडा ने पहुंचकर शौचालयों की जांच की। इस दौरान निर्माण कई खामियां पाई गईं।
गांव महपा में स्वच्छ अभियान के तहत शौचालयों का निर्माण किया गया है। ग्रामीणों ने शौचालयों के निर्माण में धांधली बरते जाने की शिकायत कमिश्नर और अन्य अधिकारियों से की थी। शिकायतों पर सोमवार को परियोजना अधिकारी नेडा मोहम्मद जावेद खान, ग्राम सचिव मुकेश कुमार, सुधीर कुमार शर्मा आदि गांव में शौचालयों की जांच को पहुंचे। इस दौरान करीब 20 शौचालयों की जांच की गई। जांच के दौरान कई शौचालयों को मानक के अनरूप नहीं बनाया गया था। वहीं, कुछ शौचालयों के दरवाजे टूटे पाये गये। कई शौचालयों में कच्चे गड्ढों के स्थान पर पक्के गड्ढे बने पाए गये। इस दौरान कई शौचालयों को इस्तेमाल के करने के स्थान पर उनमें समान भरा मिला। वहीं, ग्रामीणों ने जांच टीम से शिकायत की गई कि कई पात्रों के शौचालय नहीं बनाए गए। इस दौरान प्रधान ममता के समर्थकों और शिकायत करने वाले पक्ष के बीच कई बार जांच अधिकारियों के सामने ही कहासुनी हुई। इस दौरान जांच अधिकारी मोहम्मद जावेद खान ने बताया कि वह अपनी जांच उच्च अधिकारियों को सौंपेंगे। साथ ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।