फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पौधा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। नगर स्थित एएस इंटर कॉलेज में चल रहे आरएसएस के शिविर में 13वें दिन पौधारोपण का आयोजन किया गया। संघ कार्यकर्ताओं ने संघ शिक्षा वर्ग सामान्य प्रथम वर्ष के 13वें दिन जामुन, अमरूद समेत लगभग 100 पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण एवं वातावरण को शुद्ध व साफ रखने के लिए संकल्प लिया। मीडिया प्रभारी रजनीश विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन निकाला जायेगा। जिसके लिए लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह ही होंगे जिलाध्यक्ष
मवाना। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक की 17 जून को हरिद्वार में हुए चिंतन शिविर में कई अहम निर्णय लिये गये। तहसील अध्यक्ष शौसिंह ने बताया कि शिविर में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत व मंडल अध्यक्ष ने पहले जिलाध्यक्ष गजेंद्र को ही जिलाध्यक्ष पद पर बने रहने का निर्णय किया। इसके अतिरिक्त तहसील अध्यक्ष शौसिंह बने रहेंगे। शौ सिंह द्वारा कार्यसमिति का गठन किया जाएगा। पहली कार्यकारिणी को भंग किया जाएगा। यहां विलियम प्रधान, प्रमोद प्रधान, कलीम, जगपाल, जगवीर सिंह आदि मौजूद रहे।


बढ़ते अपराध पर जताई चिंता
मवाना। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की सोमवार को आयोजित बैठक में बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की गई। सपा नेता गुड्डू यादव के आवास पर सोमवार को आयोजित बैठक में फोटोग्राफर नीरज सहदेव के यहां दिनदहाड़े लूट, इससे पहले ढिकौली गांव में हुई चोरी की घटना की निंदा की गई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। प्रदेश सरकार के विधायक जनता के बीच नहीं पहुंच रहे हैं। जिस कारण जनता को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने बढ़ते अपराध पर जल्द लगाम लगाने एवं लूट और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। इस मौके पर कृष्णपाल, अजमल, अरुण शर्मा, अंकित जाटव, जोनी गुर्जर, सचिन गुर्जर, मकसूद सैफी, नदीम मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें