सीटीईटी के लिए आवेदन 22 से
मेरठ। सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन की ओर से सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके पंजीयन की शुरुआत 22 जून से होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई तय की गई है। इसके लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। परीक्षा 16 सितंबर को होगी। आवेदन सीटीईटी डॉट एनआईसी डॉट इन पर होेंगे। परीक्षा संबंधी सारी जानकारी भी वेबसाइट पर मौजूद है।