फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम होने लगा धुंध का असर, पारा पहुंचा 41 के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। तीन दिन से आसमान में जमी धूल अब कम होने लगी है। वहीं तापमान फिर से 41 डिग्री के पास पहुंच गया। बढ़ती डस्ट के साथ मेरठ में पीएम 10 का लेवल भी मानक से ज्यादा पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने 24 से 48 घंटे में वेस्ट यूपी में हल्की बारिश और आंधी आने के आसार जताए हैं। जिससे धूल खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन दिल्ली के साथ साथ मेरठ तक पहुंची पीली डस्ट से हाल बेहाल हो गया है। प्रदूषण के कारण आंखों में जलन हो रही है। लोग मास्क पहनकर घरों से निकल रहे हैं। शुक्रवार को दो दिन की अपेक्षा थोड़ा डस्ट का गुबार कम था, लेकिन राहत अभी नहीं मिल रही है। दिन में लू के थपेड़ों और पीली डस्ट के बीच दिन का तापमान फिर से 41 डिग्री के पास पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान भी रिकॉर्ड स्तर पर है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.9 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 48 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान फिर से सामान्य से ऊपर पहुंच गया। अभी गर्मी का असर बना हुआ है, तेज हवा या बारिश के साथ ही गर्मी और इस डस्ट से राहत मिल सकती है। दो दिन में डस्ट के पूरी तरह से साफ होने के आसार हैं।

शहर में पीएम 10 का हाल
बेगमपुल 310
बच्चा पार्क 280
घंटाघर 290
गढ़ रोड 266
हापुड चौराहा 296
केसरगंज 299
टीपीनगर चौराहा 272
बिजली बंबा चौराहा 289
(माइक्रोन प्रति घन मीटर में)

शनिवार और रविवार को 5 से 8 मिमी बारिश होने के आसार हैं। नया पश्चिमी विक्षोभ बनने से उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में अच्छी बारिश होगी। पीली डस्ट के चलते मेरठ में रात का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है। डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें